महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 13 की मौत

महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने की एक घटना में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं जबकि कम से कम 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की गई थी। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू का काम जारी है। यह घटना धामनकर नाके के पास पटेल कंपाउंड की है जहां एक तीन मंजिला बिल्डिंग तड़के सुबह 3:30 बजे के आसपास ढह गई। इससे पहले 25 अगस्त को मुम्बई के नजदीक रायगढ़ में हुए एक हादसे में 13 लोगों की जान चली गई थी।


भिवंडी-निजामपुरा शहर के मनपा आयुक्त के बयान के मुताबिक यह इमारत जर्जर इमारतों में शुमार थी। इसे खाली करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका था हालांकि लोगों ने इसे खाली नही किया और हादसा हो गया। आपको बता दें कि भिवंडी में कम से कम ऐसी 750 के आसपास इमारतें हैं जिन्हें जर्जर और खतरनाक घोषित किया जा चुका है।


इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि,” महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में इमारत गिरने की घटना में जानमाल का नुकसान काफी दुखद है। दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

यह भी पढ़ें राजस्थान में बड़ा नाव हादसा, दो दर्जन से अधिक के डूबने की आशंका

यह भी पढ़ें महाराष्ट्र- रायगढ़ में 5 मंजिला इमारत गिरी, सैकड़ों दबे

यह भी पढ़ें आंध्रप्रदेश- कोरोना अस्पताल में तब्दील होटल में भीषण आग, 7 की मौत, कई जख्मी

यह भी पढ़ें फ़िरोज़ाबाद में डबल डेकर बस में लगी आग, 1 ज़िंदा जला, 2 गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *