तीन कृषि विधेयकों को लेकर विपक्ष के तीखे हमलों से घिरी हुई केंद्र सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी ऐसे वक्त में की गई है जब पंजाब एयर हरियाणा में किसान सड़कों पर हैं और सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी हैं। किसानों के अलावा विपक्ष भी कृषि से जुड़े विधेयकों पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।
न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का एलान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए भी दी। कृषि मंत्री ने कहा,” किसानों के हित में मोदी सरकार ने एक और निर्णय लिया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद जारी रहेगी और बढ़ी हुई दरों से किसानों को लगभग 106 फीसदी तक लाभ होगा। गेंहू का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल होगा।” आपको बता दें कि कुल 6 रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी का एलान किया गया है।
रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से कहा-किसानों के कल्याण के लिए कार्य करना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। अन्नदाताओं के हित में काम करने की हमारी प्राथमिकताओं के अनुरूप कैबिनेट ने एमएसपी बढ़ाने का एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे करोड़ों किसान लाभान्वित होंगे।
यह भी पढ़ें राज्यसभा में पास हुए कृषि बिल पर बोले पीएम मोदी,कहा- कृषि इतिहास का बड़ा दिन, पढ़ें मुख्य बातें
यह भी पढ़ें राज्यसभा में पास हुए कृषि बिल, विपक्ष ने बताया किसानों का डेथ वारंट
यह भी पढ़ें खुशखबरी- ऐसे बढ़ेगी किसानों की आय, लोकसभा में आज तीन बिल हुए पास
