कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद हुए कोरोना संक्रमित, खुद दी जानकारी

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना वायरस के संक्रमण के चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट एक माध्यम से दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा,’मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं होम क्वारंटाइन में हूँ। पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वह कृपया कोरोना से संबंधित प्रोटोकाल का पालन करें।’ 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। दुनिया के कई अलग-अलग देशों के अलावा भारत मे भी इसका संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। राहत की बात बस इतनी है कि इस महामारी से संक्रमित लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से लगातार मौत के आंकड़ों में भी कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *