पीएम के संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले इस रेलवे स्टेशन का बदला नाम, जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्थित मंडुआडीह स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब इस स्टेशन को बनारस के नाम से जाना जाएगा। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी है। इससे पहले गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कुछ दिनों पहले इस बात की जानकारी दी थी कि मंडुआडीह रिक्वाय स्टेशन के नाम को बदलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंडुआडीह स्टेशन का नाम बदलकर बनारस करने की जानकारी देते हुए एक ट्वीट में लिखा,” पीएम नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडुआडीह स्टेशन को अब पूरे देश में लोकप्रिय, व प्रसिद्ध नाम बनारस से जाना जायेगा।उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा, केंद्र सरकार के अनापत्ति पत्र के आधार पर, इस स्टेशन का नाम परिवर्तित कर बनारस रखने की अनुमति दी गयी।”


आपको बता दें कि इससे पहले बनारस के बगल में स्थित मुग़लसराय स्टेशन का नाम पंडित दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन और इलाहाबाद रेलवे स्टेशन का नाम प्रयागराज काफी पहले किया जा चुका है। इसके अलावा भी यूपी के कई शहरों और स्टेशनों के नाम अभी तक बदले जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *