विद्युत मंत्रालय के तहत सीईए के नेतृत्व में एक टीम को मुंबई में विद्युत् आपूर्ति ठप्प होने की घटना का अध्ययन करने मुंबई भेजा जा रहा है

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विद्युत् और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा श्री आर. के. सिंह ने मुंबई में बिजली की आपूर्ति ठप्प होने के बारे में आज दोपहर में बोलते हुए कहा, “बिजली की आपूर्ति (मुंबई में) काफी हद तक बहाल कर दी गई है।

ठप्प हुई 2000 से अधिक मेगावाटबिजली में से लगभग 1900 मेगावाट की आपूर्ति बहाल कर दी गयी है औरशेष जल्द ही बहाल कर दी जायेंगी। राष्ट्रीय ग्रिड ठीक है, राज्य ग्रिड के कुछ हिस्सों में समस्या उत्पन्न हुई।”

श्री सिंह ने यह भी कहा कि इस समस्या की पहचान करने और इस किस्म के ब्रेकडाउन के संभावित समाधान का पता लगाने के लिए एक केंद्रीय टीम मुंबई का दौरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *