विद्युत मंत्रालय के तहत सीईए के नेतृत्व में एक टीम को मुंबई में विद्युत् आपूर्ति ठप्प होने की घटना का अध्ययन करने मुंबई भेजा जा रहा है

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विद्युत् और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा श्री आर. के. सिंह ने मुंबई में बिजली की आपूर्ति ठप्प होने के बारे में आज दोपहर में बोलते हुए कहा, “बिजली की आपूर्ति (मुंबई में) काफी हद तक बहाल कर दी गई है।

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय उपभोक्ताओं के हित में एक ऐतिहासिक मसौदे विद्युत नियम 2020 के लिए 30 सितंबर तक सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित करता है

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने पहली बार विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों के लिए नियमों का मसौदा तैयार किया है। विद्युत क्षेत्र में बिजली उपभोक्ता सबसे महत्वपूर्ण हितधारक हैं। उनकी वजह से ही यह क्षेत्र मौजूद है। सभी नागरिकों को बिजली प्रदान करना और उपभोक्ता संतुष्टि पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। इसके लिए, प्रमुख सेवाओं की पहचान करना, इन सेवाओं के संबंध में न्यूनतम सेवा स्तर और मानकों को निर्धारित करना तथा उपभोक्ताओं के अधिकारों के रूप में उन्हें पहचानना अनिवार्य है