विद्युत मंत्रालय के तहत सीईए के नेतृत्व में एक टीम को मुंबई में विद्युत् आपूर्ति ठप्प होने की घटना का अध्ययन करने मुंबई भेजा जा रहा है

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विद्युत् और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा श्री आर. के. सिंह ने मुंबई में बिजली की आपूर्ति ठप्प होने के बारे में आज दोपहर में बोलते हुए कहा, “बिजली की आपूर्ति (मुंबई में) काफी हद तक बहाल कर दी गई है।

विद्युत मंत्रालय ने पिछले 3-4 वर्षों में बिहार में विद्युतीकरण के लिए 11,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है

केंद्रीय विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री आर के सिंह ने आज एनटीपीसी द्वारा बिहार में अपने बाढ़ (1320 मेगावाट क्षमता), नबीनगर पावर जनरेशन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, एनपीजीसीएल, नबीनगर (660 मेगावाट क्षमता) और कांटी बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड, कांटी (610 मेगावाट क्षमता) वाले संयंत्र परिसरों के आसपास विकसित की गई कई सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।