यूएई में आज से शुरू होगा आईपीएल के 13वां सीजन, पहले मैच में चेन्नई-मुम्बई की होगी भिड़ंत, देखें टीम

कोरोना वायरस के खौफ की वजह से पूरी दुनिया मे हर तरह की गतिविधियां पिछले कई महीनों से ठप पड़ी थी। क्रिकेट और इससे जुड़े टूर्नामेंट भी इससे अछूते नही रहे थे। यह कोरोना इफ़ेक्ट ही था कि मार्च में भारत मे आयोजित होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13 वां सीजन आज से शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि यह सत्र यूएई के तीन शहरों में आयोजित हो रहा है और वह भी आईपीएल की जान माने जाने वाले दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में मैच आयोजित किये जायेंगे।


आज आईपीएल के उद्घाटन मैच में जहां एक तरफ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुम्बई इंडियंस होगी वहीं दूसरी तरफ सर्वश्रेष्ठ कप्तान और फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स। आज से शुरू हो रहे आईपीएल का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब यह विदेशी जमीन अपर खेला जाएगा। इस दौरान सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7.30 बजे शुरू होंगे। 

अगर इस साल आईपीएल के सबसे प्रबल दावेदारों की बात करें तो मुम्बई और चेन्नई सबसे आगे हैं। हालांकि कभी खिताब न जीतने वाली टीमें जैसे दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब भी इस बार कोई कसर नही छोड़ना चाहेंगे। कलकता नाईटराइडर्स बड़े उलटफेर में माहिर रही है। ऐसे में इस साल का आईपीएल काफी दिलचस्प हो सकता है और टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।


यहां देखें दोनों टीमें-


CSK Squad 2020: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।


Mumbai Indians Squad 2020: रोहित शर्मा (कप्तान), दिग्विजय देशमुख, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, शेरफने रदरफोर्ड, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, मिशेल मैक्लिनेगन, प्रिंस बलवंत राय सिंह, अनुकूल रॉय, इशान किशन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *