ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ IND-AUS मैच देखने पहुंचे पीएम मोदी, स्टेडियम का लगाया चक्कर, राष्ट्रगान भी गाया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में शुरू हो चुका है।ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवरों में बनाए 30 रन बना लिए हैं।

ट्रेविस हेड इस समय 1 रन और उस्मान ख्वाजा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज मैच देखकर स्‍टेडियम से रवाना हो चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।आज का मुकाबला रोचक होने के साथ दिलचस्‍प भी है।क्‍योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज एक साथ मैच देखेंगे।
इस बीच खबरें आ रहीं हैं कि दोनों पीएम मैच में कमेंट्री भी कर सकते हैं।मालूम हो कि आज यानी 9 मार्च को ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती के 75 साल पूरे हो रहे हैं।

इस समय ट्रेविस हेड 11 रन और उस्मान ख्वाजा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 ओवर किए हैं।

उन्होंने अभी तक 13 रन दिए जबकि उमेश यादव ने 4 ओवरों में 8 रन दिए। 2 मेडन ओवर निकाले। टीम इंडिया विकेट की तलाश में है।

जानकारी के अनुसार आज होने जा रहे मैच की भूमिका दोनों देशों के रिश्‍तों को और मजबूती देगी।विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को जून 2020 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में उन्नत किया गया था।

प्रधानमंत्री अल्बनीज की यात्रा से साझेदारी को और रफ्तार मिलने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया में 7 लाख से ज्यादा भारतीय मूल के लोग हैं।ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में 90 हजार भारतीय छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *