आईपीएल 2020 का छठा मैच किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज शाम 07:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब को इस सीज़न के अपने पहले मुकाबले में हार मिली थी, ऐसे में वो अब सीज़न में पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. वहीं बैंगलोर ने जीत का साथ सीज़न का आगाज़ किया था. ऐसे में बैंगलोर इस मैच में भी जीत दर्ज करना चाहेगी.
किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन
किंग्स इलेवन पंजाब- केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज़ खान, के गौतम, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- आरोन फिंच, देवदत्त पड्डिकल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंग्टन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन और युजवेंद्र चहल.
यह भी पढ़ें IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात
