किंग्स एलेवेन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स में आज होगा मुकाबला

यूएई में पंजाब एक भी मैच नहीं हारी है ! 2014 में पंजाब ने अपने पाँचों मैच जीते थे ! वहीँ , दिल्ली का रिकॉर्ड बेहद निराशजनक रहा था ! दिल्ली ने यहाँ अबतक पांच में 2 मैच जीते हैं और 3 मैच हारे हैं ! जहाँ दिल्ली अपना यह रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी वहीँ पंजाब अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी

अश्विन, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी स्पिनरों की मौजूदगी के चलते दिल्ली कैपिटल्स का रविवार को खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पलड़ा भारी रहेगा. इइन दोनों टीमों ने अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. दोनों टीमों के कप्तानों के बीच भी ज़ोरदजार टक्कर देखने को मिलेगी.

किंग्स इलेवन के कप्तान लोकेश राहुल और दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर को भविष्य के भारतीय कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है. दोनों टीमों में बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ियों को कोई कमी नहीं है लेकिन यूएई की धीमी पिचों पर अश्विन, मिश्रा और अक्षर की तिकड़ी पंजाब की टीम पर भारी पड़ सकती है. यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बैटिंग के मोर्चे पर दिल्ली कैपिटल्स में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. जिसमें पृथ्वी साव, अय्यर, ऋषभ पंत, शिखर धवन के अलावा वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमेयर शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *