IPL 2020: आखिर मुंबई के खिलाफ हाथ पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे दिल्ली के खिलाड़ी, जानिए वजह

आईपीएल में कल खेले गए पहले क्वॉलिफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली. मुंबई ने ऐसा कर छठी बार फाइनल में जगह बनाई है. वहीँ दिल्ली के पास फाइनल में पहुँचने का एक और मौका है.

कल हुए मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसके मुकाबले दिल्ली की टीम केवल 143 रन ही बना सकी. मुंबई के गेंदबाज़ों का दिल्ली के बल्लेबाज़ों के पास कोई जवाब नहीं था. दिल्ली की बल्लेबाजी कल बिखरती नज़र आयी.

आपको बतादें की कल हुए इस शानदार मुकाबले में दिल्ली के खिलाड़ी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे थे. दरअसल वह किसी का विरोध नहीं कर रहे थे बल्कि श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे. दिल्ली के खिलाडी मोहित शर्मा के पिता महिपाल शर्मा का देहांत हो गया है. जिसके चलते टीम के सभी खिलाडियों ने ऐसा किया. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोहित आईपीएल के बीच से ही भारत लौट रहे है. मगर इस बारे में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है.

मोहित शर्मा को इस सीजन दिल्ली की तरफ से एक मैच में ही खेलने का मौका मिला है. यह मैच मोहित ने किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध खेला था जिसमें उन्होंने एक विकेट भी लिया था. यह मुकाबला दिल्ली के नाम रहा था.

दिल्ली की टीम के पास अभी भी फाइनल में पहुँचने का एक और मौका है. आईपीएल सीजन 13 का आज दूसरा प्लेऑफ मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अबु धाबी में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है क्यूंकि जो हारा वह आईपीएल से बाहर हो जायेगा और जीतने वाली टीम का मुकाबला दिल्ली की टीम से होगा.

IPL 2020: प्लेऑफ का दूसरा एलिमिनेटर आज हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच, जीतने वाली का होगा दिल्ली से मुकाबला

आईपीएल-दिल्ली को हरा छठी बार फाइनल में मुम्बई, पृथ्वी,धवन और रहाणे 0 पर हुए आउट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *