IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने जारी किया अपना गाना, खास जेर्सी पहन कोरोना वारियर्स को देंगे श्रद्धांजलि

IPL शुरू होने में 24 घंटो से भी कम समय रह गया है. सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है. वहीँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम का गाना जारी किया है. ये गाना RCB ने अपने फैंस को समर्पित किया है.

ट्विटर पर गाना शेयर करते हुए RCB ने लिखा ‘ये रहा हमारा गाना और ये दुनिया भर में फैले हमारे फैंस को समर्पित है.’ RCB ने इस गाने की थीम इस बार ‘#Playbold’ रखी है. इस गाने में RCB के खिलाड़ी आईपीएल के लिए तैयारी करते हुए नज़र आ रहे है. यही नहीं, इस बार इस गाने में फैंस के इमोशंस को ख़ास तौर पर दर्शाया गया है.

यही नहीं, RCB ने कोरोना वर्रियस को श्रद्धांजलि अर्पित करने का ख़ास तरीका निकाला है. RCB ने ट्वीट करके बताया की इस बार खिलाड़ी मैदान पर ‘माय कोरोना वारियर्स’ लिखी जर्सी पहनकर उतरेंगे. ये उन वारियर्स को सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने इस मुश्किल समय में दुनिया की मदद की.

वहीँ दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स भी जो जेर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी उसपर भी ‘थैंक्यू कोविड वारियर्स’ लिखा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *