IPL 2020: MIvsRR: जीत के साथ सुपर 4 का टिकट पक्का करना चाहेगी मुंबई, राजस्थान हारी तो आईपीएल से बाहर

आईपीएल में आज 2 बेहद महत्वपूर्ण मैच खेले जाने है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा और दूसरा मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबू धाबी में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा

मुंबई और राजस्थान दोनों के लिए ही आज का मैच बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. मुंबई की टीम अगर आज मैच जीती तो सुपर 4 में पहुँच जाएगी. साथ ही मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 की पोजीशन पर बानी रहेगी. वहीँ राजस्थान की टीम अगर यह मैच हारती है तो आईपीएल में उसका सफर यही ख़त्म हो जायेगा.

मुंबई ने अब तक खेले गए 10 में से 7 मैच जीते है वहीँ राजस्थान ने 11 में से 4 में जीत हासिल हुई है. मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में इस समय पहले स्थान पर है और राजस्थान की टीम सातवे पायदान पर.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 57 रनों से मात दी थी. यह मैच भी अबू धाबी में खेला गया था. उस मैच के हीरो रहे थे जसप्रीत बुमराह. उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट चटके थे.

हेड-टु-हेड मुकाबले

मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक 24 मैच हुए है जिसे 12 मुंबई ने और 11 राजस्थान ने जीते है और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.

मुंबई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. क्विंटन डी कॉक का फॉर्म में आना मुंबई की बल्लेबाज़ी को मजबूत करेगा. मिडिल आर्डर में हमेशा की तरह पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स टीम को मजबूती प्रदान करेंगे.

वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो बोल्ट, राहुल चहर और बुमराह शानदार बोलिंग कर रहे है. तीनों गेंदबाज़ टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है. इस मैच में मुंबई को तीनों से खासी उम्मीद होगी.

राजस्थान के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सेमसन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. संजू सेमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. वहीँ जोस बटलर और रोबिन उथप्पा का बल्ला इस सीजन में अभी तक शांत ही रहा है जो टीम के लिए परेशानी का सबब है. राहुल तेवतिया का बल्ला इस सीजन जमकर आग उगल रहा है. राहुल की बल्लेबाज़ी पर सबकी नज़र रहेगी.

वहीँ बोलिंग का भार जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया और अंकित राजपूत पर होगा. जोफ्रे आर्चर भी  इस सीजन शानदार गेंदबाज़ी कर रहे है.

मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.

इस मैदान पर अब तक कुल 50 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 21 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 29 मैच जीती है.

इस सीजन इस मैदान पर अब तक 15 मैच खेले जा चुके है जिसमें 8 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है और 7 मैच बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 137 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 128 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.

मुंबई की टीम ने जहां सबसे ज्यादा 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है वहीँ राजस्थान की टीम ने अब तक सिर्फ एक बार (2008) आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है.

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: SRHvsKXIP: हारने वाली टीम का आईपीएल से निकलना तय, जानिए क्या कहते है आंकड़े, कौन किसपर है भारी

IPL 2020: DC vs KKR: जीत के साथ सुपर 4 में पहुँचने वाली पहली टीम बनना चाहेगी दिल्ली, जानिए संभावित टीमें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *