IPL 2020: कोरोना के साथ गर्मी से भी जूझना होगा, स्टेडियम में दर्शको को मिस करेंगे: एबी डिविलियर्स, देखें वीडियो

आईपीएल के शुरू होने में सिर्फ 2 दिन का समय बाकि रह गया है. सभी टीमों की तैयारियां पूरी हो चुकी है. बीसीसीआई ने भी कोरोना से निपटने के लिए कमर कसली है. इन सबके बावजूद इस बार का आईपीएल खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने आईपीएल से जुड़े सवालों का जवाब दिया है. डिविलियर्स का कहना है की इस बार खिलाड़ियों को सिर्फ कोरोना से ही नहीं बल्कि यूएई (UAE) की गर्मी से भी जूझना पड़ेगा. यूएई में मौसम बेहद गर्म है और विदेशी खिलाड़ियों को इतनी गर्मी में खेलने की आदत नहीं है.

डिविलियर्स ने इस बार पर भी ज़ोर किया की गर्मी से बचते हुए आखिरी ओवरों के लिए खुद को बचाकर रखना महत्वपूर्ण होगा. स्टेडियम में बिना दर्शको के खेलने के प्रश्न पर उन्होंने कहा की भारत में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने की आदत है. दर्शको की हौसलाअफज़ाई और कमी ज़रूर खलेगी. हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया की खिलाड़ियों का जोश पहले जितना ही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *