बाबर आजम की बल्लेबाजी के फैन हुए भुवनेश्वर कुमार और शमी, मैच देखते आए नजर

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी-20 विश्व कप मैच के अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को होगी। इससे पहले दोनों देशों ने सोमवार को अलग-अलग टीमों के साथ अपने वार्म-अप मैच खेले।

दोपहर बाद पाकिस्तान द्वारा अपना अभ्साय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला तो वहीं भारत द्वारा इंग्लैंड के विरुद्ध प्रैक्टिस मैच खेला गया। वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ पाकिस्तान ने जहां 7 विकेट से जीत दर्ज की,तो वहीं भारत ने भी इंग्लिश टीम को इतनी ही अंतर से मात दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय इस मैच को टीम इंडिया के कुछ सदस्य भी स्टेडियम में देखते नजर आए। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान कप्तान बाबर आजम की बैटिंग का लुत्फ उठाया।

बाबर ने इस मैच में अर्धशतक लगाया था जिससे पाकिस्तान ने वेस्टविंडीज के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज कर ली। पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस ने इन तस्वीरों को शेयर किया जो काफी वायरल हो रही हैं।

उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को भी बाबर आजम के बल्लेबाजी का फैन बताया। बाबर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 50 रन बनाए।‌ अपनी पारी के दौरान बल्लेबाज ने छह चौके समेत एक छक्का भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *