लखनऊ में प्रेमी संघ मिल माँ ने की 5 वर्षीय बेटी की हत्या !

लखनऊ के कैसरबाग इलाके में 5 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां रोशनी खान (25) ने उसकी पेट पर जोर से पैर से ठोकर मारी और उसका प्रेमी उदित जयसवाल (32) ने मुँह दबाकर उसकी चीखें दबाईं, जिससे बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने पिता शाहरुख खान (33) के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मां के अवैध संबंधों के कारण विवाद चल रहा था।

13 जुलाई की रात बच्ची ने पिता के पास जाने की जिद की, जिसके बाद मां ने उसे पीटा और फिर दोनों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने शव को बिस्तर के डिब्बे में छुपाया और बाहर जाकर पार्टी की। 15 जुलाई को रोशनी ने शव बाहर निकाला और बदबू छुपाने के लिए एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल किया। बाद में उसने पुलिस को फोन कर झूठा आरोप लगाया कि बच्ची के पिता ने हत्या की है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पड़ोसियों के बयान के आधार पर सच्चाई का पता लगाया। जांच में पता चला बच्ची ने मां को प्रेमी के साथ देखा था, जिससे दोनों डर गए और हत्या कर दी। दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत दम घुटने से हुई बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *