क्या ओबामा के बाद डोनाल्ड ट्रम्प को मिलेगा नॉबेल शांति पुरस्कार? 2021 के लिए हुए नॉमिनेट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 2021के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। ट्रम्प को नॉमिनेट करने के पीछे हाल ही में यूएई-इजरायल वार्ता के बीच हुई वार्ता को वजह बताया गया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी न्यूज़ चैनल फॉक्स न्यूज़ की तरफ से साझा की गई है। 
ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने नॉमिनेट किया है। वह इससे पहले भी कई मुद्दों पर ट्रम्प की तारीफों के पुल बांध चुके हैं। नॉमिनेट करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने यूएई-इजरायल वार्ता को सफलतापूर्वक अंजाम देकर दो देशों के बीच विवाद को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाई और यह शांति पुरस्कार के लिए पर्याप्त और बड़ा आधार है।
ताइब्रिंग ने दावा किया कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर को लेकर विवाद को सुलझाने की कोशिश हो, नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच दुश्मनी मिटाना और नॉर्थ कोरिया के द्वारा परमाणु हथियारों के मसले पर मामले को सुलझाने का काम किया है। ऐसे में ट्रम्प शांति पुरस्कार के हकदार हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी ट्रम्प को 2018 में इस सर्वोच्च पुरस्कार के लिए नामित किया गया था लेकिन तब वह चूक गए थे। ट्रम्प से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में सवाल ही कि क्या ट्रम्प के खाते इस बार यह उपलब्धि जुड़ेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *