बिहार में लगातार बढ़ता हुआ सियासी पारा देखने को मिल रहा है। इसी बीच राजद के विधायक और प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र के बयान से राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है।
उन्होंने अपने बयान में दावा किया है कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन नेता प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ही गांधी मैदान में झंडा फहराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि एनडीए में ‘खेला’ शुरू हो गया है, जिससे उनका मतलब एनडीए गठबंधन में चल रहे घटनाक्रम से था।
विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान भाई वीरेन्द्र के इस दावे के बाद से बिहार में एक और नए संग्राम के संकेत मिलने लगे हैं जिससे सबकी निगाहें एक बार फिर से एनडीए गठबंधन पर टिक गई है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि “हम किसी भी बात को तथ्य के आधार पर कहते है।
बिहार सरकार में अंदरुनी कलह शुरू है। एनडीए में एकजुटता नहीं है, इसका खुलासा मुकेश सहनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है।” दूसरी ओर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने मुकेश सहनी को महागठबंधन में आने की सलाह देने की बात कही।
उन्होंने सलाह दी कि “जहां पर उनकी बात को सुना नहीं जा रहा है और उन्हें घुटन हो रही है वैसी पार्टी में रहना उचित नहीं है। मुकेश सहनी महागठबंधन में आये और सरकार बनाये।” गौरतलब है कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी ने खुलकर गठबंधन में अपना विरोध जताया हैं।
अपने विधायकों के साथ उन्होंने मानसून सत्र से पहले हो रहे विधानमंडल दल की बैठक का बहिष्कार किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उस बैठक में जाने का कोई फायदा नहीं जहां आप की सुनी न जाए।
वहीं जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से महागठबंधन के नेताओं के विधानसभा परिसर में नहीं आने पर सवाल पूछा तो इस पर तेजस्वी ने कहा कि “परिसर में आना और सत्र में भाग लेना दोनों अलग बात है। हम सत्र का बहिष्कार कर रहे हैं क्योंकि वहां जनता की बातों को सुना ही नहीं जाता है।
जबतक कार्य मंत्रणा की बैठक नहीं बुलायी जाती, जबतक हमें बहस का मौका नहीं मिलता है, हम इस सत्र पूरी तरह से बहिष्कार करते हैं।”
Read More
- कोरोना गाइडलाइन के चलते बंद मंदिर का दरवाजा नहीं खोलने से नाराज हुए जद(यू) विधायक
- समन मिलने पर अश्लील फिल्मों में फंसी गहना वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
- मंत्री सहनी और जीतन राम मांझी के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत
- मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक का बहिष्कार कर दिखाए तेवर
- फेसबुक पेज के जरिए तेजप्रताप यादव ने बढ़ाई सक्रियता
