जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल रहे गिरीश चंद्र मुर्मू अब भारत के नए कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल यानि कैग (CAG) की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल थे। उन्हें सत्यपाल मलिक के बाद जम्मू-कश्मीर का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहने वाले वह दूसरे व्यक्ति थे।
गौरतलब है कि उनके इस्तीफे के खबर के बाद से ही यह चर्चा थी कि मोदी सरकार उन्हें कोई बड़ी भूमिका सौंपने की तैयारी में है। उन्हें अब भारत के 14वें कैग के रूप में नियुक्त किया गया है। शनिवार को वह राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि गिरीश चंद्र मुर्मू का जन्म 21 नवंबर 1959 को ओडिशा में हुआ था। उन्होंने राजनीति शास्त्र में उत्कल यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली।
Girish Chandra Murmu to take oath as the Comptroller & Auditor General of India (CAG) on Saturday at Rashtrapati Bhawan (file pic)
— ANI (@ANI) August 6, 2020
He had stepped down as the Lieutenant Governor of J&K yesterday. pic.twitter.com/AcFrBWJcuS
मुर्मू को नरेंद्र मोदी के करीबी नौकरशाहों में से एक माना जाता है।नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते मुर्मू गुजरात मे कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह अमित शाह के गुजरात के गृह मंत्री के कार्यकाल में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं।
