पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलते नहीं दिख रही है। इसी बीच सिद्धू के बयान ने पंजाब का सियासी पारा बढ़ा दिया है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि, “हमारे विपक्षी ‘आप’ ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को पहचाना है, 2017 से पहले की बात हो (बीड़बी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार और बिजली संकट पर पंजाब के लोगों का ख्याल रखना) या आज जैसा मैं पंजाब मॉडल पेश करता हूं, लोग जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।”
पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के सांसद और पंजाब प्रमुख भगवंत मान को जवाब देते हुए आप की यह तारीफ की। उन्होंने यह पोस्ट भगवंत मान के उस सवाल पर लिखा जिसमें मान ने पूछा था कि सिद्धू थर्मल प्लांट द्वारा कांग्रेस को चंदा दिए जाने के मुद्दे पर चुप क्यों है? गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच पिछले कई दिनों से आपसी खींचतान जारी रही है।
सिद्धू जहां कांग्रेस पार्टी और पंजाब सरकार में अहम पद चाहते हैं, वहीं अमरिंदर सिंह सिद्धू को न तो कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं और न ही पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनने देना चाहते हैं।
हालांकि यह भी ध्यान हो कि कुछ दिन पहले ही सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि प्रदेश को दिल्ली मॉडल की नहीं, बल्कि पंजाब मॉडल की जरूरत है। सिद्धू ने लिखा कि दिल्ली मॉडल नहीं, दिल्ली अपनी बिजली खुद पैदा नहीं करती और इसका वितरण रिलायंस व टाटा के हाथों में है।
जबकि पंजाब अपनी 25 प्रतिशत बिजली खुद पैदा करता है और बिजली पूर्ति पावरकॉम के जरिये करके हजारों लोगों को रोजगार भी देता है।
Read More

5 thoughts on “नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफ कर पंजाब की सियासत का चढ़ाया पारा”