नड्डा ने किया नई टीम का ऐलान, तेजस्वी सूर्या बनें BJYM अध्यक्ष, शहनवाज, रघुबर सहित कई को अहम जिम्मेदारी मिली

बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में युवा चेहरों को जहां तरजीह दी गई है वहीं कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को बनाया गया है वहीं राम माधव की इस टीम से विदाई हो गई है। नड्डा की टीम में कई पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद और विधायकों के साथ वर्तमान में बड़े पदों पर जमें लेकिन जमीन से जुड़े लोगों को भी तरजीह दी गई है।


नड्डा की टीम में नए बदलाव करते हुए 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, युवा मोर्चा सहित कई अहम बदलाव भी किये गए हैं।

बीजेपी की इस टीम में खास बात यह है कि पहली बार बीजेपी ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये हैं वहीं प्रवक्ताओं की संख्या भी बढ़ा कर 23 कर दी गई है।इस टीम में हर राज्य के साथ युवाओं और महिलाओं की बराबर भागीदारी का ख्याल भी रखा गया है। 


बिहार से बात करें तो राधामोहन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस लिस्ट में संजय मयूख,राजीव प्रताप रूढ़ी, गुरुप्रकाश और शहनवाज हुसैन को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बात झारखंड मि करें तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और वर्तमान में सांसद अन्नपूर्णा देवी को बीजेपी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सांसद समीर उरांव को सौंपी गई है। इसके अलावा सुधांशु त्रिवेदी उत्तरप्रेदश से पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभाते रहेंगे।पीएम मोदी ने नड्डा की नई टीम को बधाई दी है। देखें पूरी लिस्ट-

यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव-चुनाव आयोग ने तय की प्रत्याशियों की खर्च सीमा, जानें

यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर

यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- नितीश सरकार और राजद में ज़ुबानी जंग तेज़, एक दूसरे को बता रहे है बीते युग की पार्टी

यह भी पढ़ें बिहार चुनाव- सीट बंटवारे की उहापोह से परेशान दल, संभावित उम्मीदवारों में भी संशय की स्थिति

यह भी पढ़ें इस दिन हो सकता है बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, कोरोना काल मे चुनाव कराने वाला पहला राज्य होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *