हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- राहुल गांधी की हरियाणा में नो एंट्री

पंजाब में आज से तीन दिन के खेती बचाओ यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह यात्रा मोगा से शुरू हो चुकी है। आज पहले दिन इसमें शामिल होने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी पहुंचे।

यहाँ उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि आपकी जमीन पर कुछ पूंजीपतियों की नजर है लेकिन हम एक इंच किसी को लेने नही देंगे। हम कृषि कानूनों से और मोदी सरकार से लड़ेंगे और जीतेंगे।


पंजाब से शुरू हुई राहुल की ट्रैक्टर रैली पर अब हरियाणा में सियाशी घमासान बढ़ता नजर आ रहा है। हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा है कि हम राहुल की ट्रैक्टर रैली को हरियाणा में एंट्री नही देंगे। कांग्रेस की तरफ से आयोजित इस रैली का समापन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होना था लेकिन अब अनिल विज ने दो टूक कहा दिया है कि हम इस रैली को एंट्री नही देंगे।


दूसरी तरफ हरियाणा के बीजेपी के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा है कि अगर राहुल गांधी राज्य में ट्रैक्टर रैली करना चाहते हैं तो उन्हें राबर्ट वाड्रा को साथ में लेकर आना चाहिए। दूसरी तरफ विज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि क्या हरियाणा में जंगल राज है?

यह भी पढ़े हाथरस गैंगरेप: योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, बोले नहीं हुआ रेप, घटना को बताया ‘छोटा सा मुद्दा’
यह भी पढ़े हाथरस गैंगरेप Fact Check: प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रहे इस शक्श को सोशल मीडिया बता रहा है आरोपी का पिता, जाने क्या है सच्चाई
यह भी पढ़े हाथरस गैंगरेप: ब्राह्मणों-ठाकुरों के 12 गावों ने आरोपियों के साथ खड़ा होने का लिया फैसला! अलग-थलग पड़े दलित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *