कमलनाथ के बिगड़े बोल पर मचा सियासी घमासान, मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे मौन प्रदर्शन, सिंधिया इंदौर में देंगे धरना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बीजेपी की प्रत्यासी इमरती देवी पर की गई आपत्तिजनक टिपण्णी पर सियासी बवाल तेज़ हो गया है. इस बयान के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल विधानसभा में 2 घंटे गाँधी की मूर्ति के सामने मौन व्रत रख प्रदर्शन करेंगे. शिवराज सिंह ने इस बयान को मध्य प्रदेश की सभी बेटियों का अपमान बताया.

 राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कमलनाथ के बयान के विरोध में इंदौर में आज धरने पर बैठेंगे. वहीँ बीजेपी को इस मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो मायावती का साथ भी मिल गया है. मायावती ने इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से माफ़ी मांगने कही है.

वहीँ इमरती देवी ने कमलनाथ के इस बयान पर उन्हें पागल करार दिया है. इमरती देवी ने कहा की वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बनना चाहते है पर उन्हें औरतो की इज़्ज़त करनी नहीं आती.

आपको बतादें की मध्य प्रदेश में डबरा सीट पर उप-चुनाव होने है. इमरती देवी बीजेपी की प्रत्याशी है. कमलनाथ कांग्रेस के उमीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. वहाँ पर उन्होंने इमारदेति देवी को ‘आइटम’ कहा था जिसपर यह सियासी घमासान मच गया है.

इमरती देवी बीजेपी में आने से पहले कांग्रेस में थी. इन्हे ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी माना जाता है. जब ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए तो यह भी बीजेपी में शामिल हो गई थी.

घुटनों पर बैठे शिवराज तो कमलनाथ ने दी सलाह, कहा- ऐसा करते तो घुटने टेकने की जरूरत नही पड़ती

एमपी- उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे किसका चलेगा ‘राज’, शिवराज-सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *