बिहार चुनाव में पहले दौर के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज थम जायेगा. पहले दौर के लिए 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जायेगा जिसमें 1066 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर होगी.
इन प्रत्याशियों में कई दिग्गज नाम भी शामिल है जिसमें कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार एवं शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा समेत राज्य सरकार के आठ मंत्री है.
71 सीटों में सबसे दमदार मुकाबला इमामगंज विधानसभा सीट पर होगा जहां एक तरफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी है तो दूसरी तरफ पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी है. वही पहले दौर में वही मोकामा से बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह पर भी पहले चरण में चुनावी मैदान में है.
1066 में से 375 प्रत्याशी करोड़पति हैं यानि हर तीसरे प्रत्याशी के पास करोड़ो की संपत्ति है. सबसे ज्यादा करोड़पति उमीदवार RJD के है. पहले दौर में अनंत सिंह सबसे अमीर उमीदवार है. उनके पास 68 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।
आखिरी दिन आज सभी दलों के दिग्गज चुनावी मैदान में उतरेंगे. बीजेपी की तरफ से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रवि किशन और स्मृति ईरानी आज मोर्चा संभालेंगे। JDU की तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार चुनावी सभा को सम्भोदित करेंगे. वही महागठबंधन की तरफ से हमेशा की तरफ तेजस्वी यादव मोर्चा संभालेंगे.
बिहार चुनाव: सुशील मोदी ने लालू पर लगाया आरोप, कहा उनके राज में बूथ लूटे जाते थे लोग मारे जाते थे
बिहार चुनाव: माता सीता की शरण में पहुंचे चिराग पासवान, भव्य मंदिर बनाने का किया वादा
