बिहार चुनाव: माता सीता की शरण में पहुंचे चिराग पासवान, भव्य मंदिर बनाने का किया वादा

बिहार चुनाव में नेताओं का रैलियों का दौर जारी है. सभी नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को जिताने के लिए पूरी जान झोंक रखी है. इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीतामढ़ी पहुंचे तो वह सबसे पहले माता सीता के मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे. वहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की और अयोध्या की तरह भव्य मंदिर बनाने की बात कही.

आज सुबह चिराग पासवान ने माता सीता के जन्मस्थल पहुंचे और वहाँ पूजा की. उसके बाद उन्होंने यहाँ माता सीता का भव्य मंदिर बनाने की बात भी दोहराई. आपको बतादें की चिराग पासवान ने बिहार1st बिहार1st के विज़न के साथ अपना घोषणा पत्र की जारी किया था जिसमें सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर को अयोध्या की तर्ज़ पर विश्व पटल पर ले जाने की बात भी कही है.

चिराग पासवान ने कहा की भगवान राम के बिना माता सीता अधूरी है. मैं माता सीता के मंदिर का निर्माण करूँगा ताकि लोग भगवान राम और माता सीता के मंदिर के एक साथ दर्शन कर सके. चिराग अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच 6 लेन की सड़क बनाना चाहते है जिसका नाम वह सियाराम कॉरिडोर रखना चाहते है. उन्होंने आगे कहा की बिहार में कई दिव्य शक्तिओं ने जन्म लिया है मगर दुर्भाग्यवश किसी ने यहाँ पर अपनी धरोहर को बचाने का प्रयास नहीं किया.

इसके साथ चिराग ने कहा की माता सीता का मंदिर बनने से सरकार की आमदनी भी होगी जब यहाँ श्रद्धालु माता के दर्शन को आएँगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *