बिहार चुनाव: पुष्पम प्रिया चौधरी ने इस सीट से भरा परचा, 27.89 लाख का है बैंक बैलेंस, एक आपराधिक मामला भी है दर्ज़

प्लुरल्स पार्टी की संस्थापिका और खुद को मुख्यमंत्री की दावेदार बताने वालीं पुष्पम प्रिया चौधरी ने आज बिहार चुनाव के लिए नामांकन भरा. उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया. नामांकन भरते समय भी प्रिया अपने चिर परिचित अंदाज़ में नज़र आयी. उन्होंने हमेशा की तरह काले कपड़े ही पहने हुए थे.

चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में 33 वर्षीय पुष्पम प्रिया चौधरी ने बताया की उनके पास केवल 8 हज़ार रूपए ही कैश है जबकी उनके बैंक बैलेंस में 27.89 लाख रुपये जमा है. उन्होंने यह भी खुलासा किया की उन्हें अभी 4.91 लाख रुपये का एजुकेशन लोन चुकाना है.

उनके हलफनामे से इस बात का भी खुलासा हुआ की उन्हें रत्न जड़ित अंगूठियां पहनने का भी शोक है. उनके पास 13 लाख रुपये कीमत की नीलम और पुखराज की अंगूठियों का कलेक्शन है. उन्होंने अपना 5 लाख का एक इन्सुरेंस भी करवाया हुआ है. यही नहीं, पुष्पम प्रिय के ऊपर एक आपराधिक मामला भी चल रहा है.

नामांकन भरने के बाद मीडिया से बात करते हुए पुष्पम बोली की पिछले 30 सालों से विकास के नाम पर बिहार के लोगों को ठगा गया है. पिछले 30 सालों से यहाँ लॉकडाउन लगाए हुआ है.

पुष्पम प्रिया ने अपनी पढ़ाई वर्ल्ड फेमस लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से की है. पुष्पम प्रिया जेडीयू के नेता और विधान परिषद के पूर्व सदस्य विनोद चौधरी की बेटी हैं.

आपको बतादें की कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा से उतारने का फैसला किया है. वहीँ बीजेपी से तीन बार विधायक रह चुके नितिन नवीन चुनाव लड़ रहे है. इस तरह से देखा जाए तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *