लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है की जहां-जहां लोजपा चुनाव नहीं लड़ रही है वहाँ बीजेपी को मजबूत बनाये और बीजेपी को वोट करे. यह बात उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कही.
सुबह-सुबह चिराग पासवान ने अपने कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बीजेपी को समर्थन करने की बात कही. उन्होंने लिखा “आप सभी से अनुरोध है की जहां भी @LJP4India के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है उन सभी स्थानो पर #बिहार1stबिहारी1st को लागू करने के लिए लोजपा के प्रत्याशीयो को वोट दें व अन्य स्थानो पर भारतीय जनता पार्टी के साथीयों @BJP4Delhi को दें।आने वाली सरकार #नीतीशमुक्त सरकार बनेगी।#असम्भवनीतीश।”
इसके साथ ही चिराग ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा “आदरणीय @NitishKumar जी को प्रमाण पत्र की आवश्यकता ख़त्म होती नहीं दिख रही है। @BJP4India के साथीयों का @NitishKumar जी को पुरे पन्ने का विज्ञापन और प्रमाणपत्र देने के लिए शुक्रगुज़ार होना चाहिए और जिस तरीक़े से भाजपा गठबंधन के लिए ईमानदार है वैसे ही नीतीश जी को भी होना चाहिए।”
आपको बतादें की इससे पहले भी कई मौकों पर चिराग पासवान बीजेपी को समर्थन देने की बात कह चुके है. चिराग ने प्रधानमंत्री मोदी को राम और खुद को उनका हनुमान भी बताया था जिसपर बीजेपी ने लोजपा को ‘वोट कटुआ’ पार्टी तक भी करार दे दिया था.
बिहार चुनाव: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने महागठबंधन को बताया नक्सलवादी, तेजस्वी यादव को कहा नौवीं फैल
बिहार चुनाव: “गुस्सा नहीं नफरत करती है नितीश सरकार ने बिहार की जनता”- तेजस्वी यादव
