राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात आज एक मुलाकात की. यह मुलाकात लगभग 1 घंटे चली. इस बैठक में असल में क्या बातचीत हुई यह तो निकलकर सामने नहीं आया है मगर सूत्रों के मुताबिक कोरोना महामारी को लेकर दोनों नेताओं ने बातचीत की.
मगर इस मुलाक़ात के फ़ौरन बाद महाराष्ट्र की राजनीति अचानक गर्मा गई है. इन दोनों नेताओं की मुलकाता पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता फडणवीस और शिवसेना नेता संजय राउत की मुलकात के 24 घंटो के भीतर-भीतर हुई है. इसलिए इन बैठकों के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है.
आपको बतादें की फडणवीस और संजय राउत की मुंबई के एक होटल में अनौपचारिक मुलाकात हुई थी. जिसकी खबर मीडिया में आने के बाद शिव सेना ने सफाई देते हुए कहा था की शिवसेना के मुख्यपत्र सामना के लिए संजय राउत फडणवीस से इंटरव्यू की बात करने गए थे. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह मुलाकात दो पुराने सहयोगियों के बीच थी. संजय राउत ने सफाई देते हुए यह भी कहा था की फडणवीस से हमारे वैचारिक मतभेद है. वह हमारे दुश्मन नहीं है.
हालांकि संजय राउत इस सफाई के बाद अकाली दल के एनडीए से अलग होने पर कह गए कि शिवसेना और अकाली दल एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी रहे थे. एनडीए इसके बिना अधूरा है. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के बारे में बोलते हुए कहा कि वह सभी के नेता है.
वहीँ दूसरी तरफ फडणवीस ने फडणवीस ने मुलाक़ात पर सफाई देते हुए कहा, ”शिवसेना से हाथ मिलाने या (राज्य में) सरकार गिराने का हमारा कोई इरादा नहीं है। जब यह खुद ब खुद गिरेगी, तब हम देखेंगे।’
‘राउत-फडणवीस की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म, क्या फिर बीजेपी-शिवसेना आएंगे साथ?
राज्यसभा में बोले संजय राउत- क्या कोरोना से इतने लोग भाभीजी के पापड़ खा कर ठीक हुए?
कंगना की संजय राउत को खुली चुनौती, “मैं मराठा हूँ, आ रही हूँ मुंबई, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?”
