कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की गुत्थी भी आज तक नही सुलझी या यूं कहें सुलझाने नही दी गई। वह दिल्ली के होटल में संदिग्ध अवस्था मे मृत पाई गईं थी। पहले उनके आत्महत्या करने की बात सामने आई हालांकि बाद में कई बार नई बातें सामने निकल कर आई जिसमे मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई यह तो बताया गया लेकिन यह कभी नही कहा गया कि यह हत्या थी। ऐसे में शक की सुई उनके पति शशि थरूर पर भी घूमी लेकिन नतीजा आज तक कुछ न निकल सका।
बाद के दिनों में सुनंदा पुष्कर की मौत के लिए ज़हर को कारण जरूर बताया गया लेकिन यह साफ न हो सका कि उन्होंने खुद जहर का सेवन किया या उन्हें दिया गया। शक इसलिए और गहरा है क्योंकि रिपोर्ट में लिखा था कि अपने अंतिम समय मे जीने की चाह में उन्होंने संघर्ष किया था। आपको बता दें कि भारत के सियासी गलियारों में थरूर और पुष्कर की जोड़ी के चरवाहे खूब हुए थे और सुर्खियों में रहे थे। दोनोना पहले से भी शादीशुदा थे और साथ जीने की राह चुनी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।