जब इफ्तार के बहाने खत्म हुआ था बॉलीवुड का सबसे बड़ा रार, दुश्मन बन बैठे यार

बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइटिंग और अभिनेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई पुरानी बात है। यह आज भी है और पहले भी थी शायद आगे भी रहेगी। हालांकि जैसे राजनीति में कुछ भी हो सकता है वैसे ही बॉलीवुड में भी कुछ भी संभव है। कब कौन किसके साथ और कब कौन किसके खिलाफ हो जाये यह कहना और समझना थोड़ा मुश्किल है। क्या करें यह स्टारडम चीज ही ऐसी है। जो न इंसान देखती है, न अच्छाई, न बुराई, न अंजाम, न परिणाम, न अदावत और तो और इसके चक्कर मे अपने तो बेगाने होते ही हैं। ऐसी ही कुछ कहानी आज से ठीक पांच साल पहले घटित हुई थी जब इफ्तार पार्टी के बहाने ने तब बॉलीवुड के दो सबसे बड़े दुश्मनों को एक कार दिया। यह जोड़ी फिर ऐसी बनी की आज दुनिया इसे सलाम करती है।

ss

यह जोड़ी कोई और नही शाहरुख और सलमान खान की है। सलमान और शाहरुख की दुश्मनी के किस्से जगजाहिर हैं। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे को फूटे आंख नही सुहाते थे। लेकिन वक़्त बदला, सोच बदली और ईद से पहले हर साल की तरह 2013 में भी बाबा सिद्दकी ने इफ्तार पार्टी रखी। इस पार्टी में यह दोनों अभिनेता पहुंचे और वह हुआ जिसकी अपेक्षा शायद खुद उन्हें भी नही थी। सारे गीले शिकवे दूर हुए और वर्षों पुराना रार इफ्तार के प्यार में खत्म हो गया। अब सलमान और शाहरुख न सिर्फ अच्छे दोस्त हैं बल्कि जहां जाते हैं वहां महफ़िल लूट ले जाते हैं। बात अभी ज्यादा दूर न जाकर सोनम कपूर की शादी या सलमान की बहन अर्पिता की शादी की ही करें तो दोनों की जुगलबंदी ने कार्यक्रमों में चार चांद लगा दिया। अब यही दुआ है। यह जोड़ी और इनका प्यार यूँ ही बरकरार रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *