बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
वहीं इस बीच फिल्म का नया गाना ‘जी रहे थे हम’ रिलीज हो गया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग को शेयर किया है।
इस सॉन्ग को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘वो जो फॉलिंग वाला स्टेप है जिस्म कोई स्टेप नहीं है, वो करके दिखा दो… लव का तो पता नहीं फॉलिंग इज श्योर।’
जी रहे थे हम गाने में सलमान खान काफी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। फैंस को पूजा और सलमान की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। इस गाने को सलमान खान ने खुद गाया है।
सॉन्ग में राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी दिखाई दे रहे हैं। गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है।
इससे पहले बिल्ली बिल्ली सॉन्ग रिलीज हुआ था। गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े पंजाबी तड़का लगाते नजर आए। बिल्ली बिल्ली गाने में सलमान खान काफी डैशिंग अवतार में दिखे।
सलमान के अलावा फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुयाल और शहनाज गिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सम्जी है।
ये फिल्म सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले बनी है। सलमान की ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होगी।