पीएम मोदी ने सातवीं बार लहराया तिरंगा, हर बार बांधे अलग साफे, देखें तस्वीरें

देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश मे कोरोना महामारी के बीच भी स्वतंत्रता दिवस मनाने के उत्साह में कहीं कोई कमी नही है। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क तक के लाव लश्कर के साथ इस महामारी से बचने के उपायों के बीच देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने आज लगातार सातवीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराया। हर साल की तरह इस साल भी पीएम के सर पर एक खूबसूरत साफा नजर आया।

पीएम हर साल स्वतंत्रता दिवस पर एक अलग तरह का साफ़ा प्रयोग करते हैं जो उनके लुक में चार चांद लगा देता है। इससे न सिर्फ हमारे परिधानों की विविधता दिखती है बल्कि पंथ प्रधान के चेहरे पर एक अलग तेज की अनुभूति भी होती है। आइए अब आपको बताएं कि 2014 से लेकर 2020 तक पीएम मोदी ने कब किस तरह के साफे बांधे और क्या है खास?

2014- पीएम इस साल अपने चिरपरिचित कुर्ता पायजामा के साथ केसरिया साफा बांधे नजर आए थे। इस साफे में पीले रंग का भी मिश्रण नजर आया था।

2014

2015-इस साल पीएम ने पीले सरसों जैसे हल्के रंग का साफा बांधा था। साफे में हल्के पीले रंग के अलावा लाल और गुलाब धारियां भी थी। वह इस दौरान बेज रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आए थे।

2015

2016- इस साल पीएम ने राजस्थान का मशहूर गजशाही साफा बांधा था। यह गुलाबी रंग का था और उसके साथ इसमें पीले और लाल रंग भी शामिल थे। सफेद कुर्ते पायजामे पर यह साफा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

2016

2017- पीएम मोदी ने 2017 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल-केसरिय साफा बांधा था। इसपर सफेद और पीली धारियां इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। इस साल पीएम सुनहरे कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आए थे।

2017

2018- पीएम मोदी इस साल बाँधनी साफे में नजर आए थे। यह साफा भी लाल और केसरिया रंगों के मिश्रण का था। सफेद कुर्ता और पायजामे के ऊपर यह साफा उन्हें एक शानदार लुक दे रहा था।

2018

2019- इस साल पीएम रंग भरा साफा पहने दिखे थे। नाम के अनुसार इस साफे में कई रंगों का मिश्रण था। खासतौर पर पीला, लाल, बैंगनी और हरा। इस साल भी पीएम सफेद कुर्ते पायजामे में नजर आए थे।

2019

2020- पीएम मोदी इस साल भी हर साल की भांति साफा बांधे दिखे। इस वर्ष उन्होंने केसरिया और पीला साफा बांधा था।हल्के पीले रंग के कुर्ते के ऊपर इस साफे में वह काफी जंच रहे थे।

2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *