कोरोना काल मे भारतीय रेलवे का योगदान अहम रहा है। रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान जहां श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन से प्रवासी नागरिकों को अपने घर पहुंचाने में मदद दी वहीं लंबित रेलवे प्रोजेक्ट भी तेजी से पूरे किए गए। रेलवे ने बढ़ती बेरोजगारी के दौर में 35 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली निकाल युवाओं को भी राहत दी। अब रॉल्वे ने एक और ऐसा कारनामा किया है जिससे आपकी यात्रा में लगने वाला समय पहले के मुकाबले कम हो जाएगा।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर एक जानकारी देते हुए बताया कि पटना से नई दिल्ली तक चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ने नया कीर्तिमान रच दिया है। यह कीर्तिमान ट्रेन की गति को लेकर है। अब इस रूट पर ट्रेनें 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकेंगी। इससे पहले झाझा- पंडित दिन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 100-110 किमी प्रतिघंटे थी।
गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में रेलवे के मिशन रफ़्तार को बढ़ावा देते हुए, भारतीय रेल निरंतर नयी ऊँचाइयाँ छू रही है। एक नया कीर्तिमान बनाते हुए पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ने पहली बार 130 Kmph की रफ्तार के साथ शुरू करी बिहार के पटना से नई दिल्ली की अपनी यात्रा।
PM @NarendraModi जी के नेतृत्व में रेलवे के मिशन रफ़्तार को बढ़ावा देते हुए, भारतीय रेल निरंतर नयी ऊँचाइयाँ छू रही है।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 2, 2020
एक नया कीर्तिमान बनाते हुए पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ने पहली बार 130 Kmph की रफ्तार के साथ शुरू करी बिहार के पटना से नई दिल्ली की अपनी यात्रा। pic.twitter.com/5mFRXcnTe0