केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बड़ा प्रमोशन मिला है जिसके तहत अब वह राज्यसभा में सदन के नेता होंगे। वह हाल ही में राज्यपाल बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे।
Tag: #RailwayMinster
कोरोना काल मे बेरोजगारों के लिए रेलवे की तरफ से आई बड़ी खुशखबरी, 15 दिसंबर से शुरू होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
भारतीय रेलवे 15 दिसंबर 2020 से अधिसूचित रिक्तियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षण शुरू करने जा रहा है।भारतीय रेलवे ने 3 प्रकार की रिक्तियों को इस प्रक्रिया में शामिल किया है। इसमें नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी एनटीपीसी के लिए 35208 (गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां जैसे गार्ड, कार्यालय क्लर्क, वाणिज्यिक क्लर्क आदि), 1663 के लिए पृथक और मंत्रिस्तरीय श्रेणियां (स्टेनो एंड टीचर्स आदि) और 103769 के लिए लेवल 1 रिक्तियों (ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन आदि) थे।
12 सितम्बर से चलेंगी 80 और स्पेशल ट्रेनें, 10 से करा सकेंगे रिज़र्वेशन, पढ़े
कोरोना महामारी के इस दौर में मार्च से ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। हालांकि पहले श्रमिक स्पेशल और बाद में स्पेशल ट्रेनों के संचालन ने इस दौर में भी यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में बहुत अहम और बड़ी भूमिका निभाई थी। अब एक बार फिर रेलवे ने आने वाले त्योहारों और स्पेशल ट्रेनों में बढ़ती प्रतीक्षा सूची को देखते हुए 80 और स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
पटना-नई दिल्ली राजधानी का नया कीर्तिमान, रेल मंत्री ने दी जानकारी,देखें वीडियो
कोरोना काल मे भारतीय रेलवे का योगदान अहम रहा है। रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान जहां श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन से प्रवासी नागरिकों को अपने घर पहुंचाने में मदद दी वहीं लंबित रेलवे प्रोजेक्ट भी तेजी से पूरे किए गए। रेलवे ने बढ़ती बेरोजगारी के दौर में 35 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली निकाल युवाओं को भी राहत दी। अब रॉल्वे ने एक और ऐसा कारनामा किया है जिससे आपकी यात्रा में लगने वाला समय पहले के मुकाबले कम हो जाएगा।
