जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतकवादियों ने CRPF की एक टुकड़ी पर हमला कर दिया जिसमें CRPF के 2 जवान शहीद हो गए और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हमला पुलवामा के पंपोर बाईपास के पास हुआ. यह CRPF की रोड ओपनिंग पार्टी(ROP) बताई जा रही है. हमले के बाद भारतीय जवानों ने भी आतंकवादियों को करारा जवाब दिया जिसमें 3 आतंकवादियों के घायल होने की सूचना मिल रही है.
इस आतंकवादी हमले के बाद आतंवादियों को पकड़ने के लिए सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और एहतियातन आसपास के इलाके को सील कर दिया है.
आपको बतादें की इससे पहले पुंछ सेक्टर में सेना ने सर्च ऑपरेशन के तहत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया था.
