हाथरस गैंगरेप Fact Check: प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रहे इस शक्श को सोशल मीडिया बता रहा है आरोपी का पिता, जाने क्या है सच्चाई

हाथरस गैंगरेप केस को लेकर पूरे भारत में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. विपक्षी पार्टियां और सामजिक संगठन पीड़िता को इन्साफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आये है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे है. सरकार और पुलिस की भूमिका को लेकर ही सवाल उठाये जा रहे है.

इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें शेयर की जा रही है. इन तस्वीरों के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है की प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिखाई दे रहा यह शख्स और कोई नहीं बल्कि हाथरस गैंगरेप केस में एक आरोपी का पिता है. साथ ही यह आरोप भी लगाए जा रहे है की इसी बीजेपी नेता के चलते यूपी पुलिस और योगी सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए साथ में लिखा गया है “हाथरस गैंग रेप के आरोपी संदिंप के पिता के साथ योगीजी और मोदीजी अब चारो आरोपी बच जाएंगे”.

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश और भी ज्यादा बढ़ गया है. लोग अब इस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है.

जैसे ही यह फोटो हमारे पास पहुंची हमने इसकी सच्चाई जाने की कोशिश की. यह तस्वीरें डॉ. श्याम प्रकाश द्विवेदी और लालभाई घडवी के अकाउंट से शेयर की गई थी.

हमने इस फोटो की छानबीन करने की ठानी. छानबीन के बाद हमने पाया की यह तस्वीरीं बीजेपी के नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी हैं. यह सभी तस्वीरें डॉ. श्याम प्रकाश द्विवेदी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हुई है.

हमने जब अपनी पड़ताल आगे बढ़ाई और जानने की कोशिश की, क्या श्याम प्रकाश द्विवेदी सच में हाथरस गैंग रेप के आरोपी संदिंप के पिता है? हमें डॉ. द्विवेदी से जुड़ी कुछ खबरे न्यूज़ पोर्टल्स पर मिली.

16 सितंबर, 2020 को ‘जी न्यूज’ और ‘डीएनए’ की वेबसाइट पर छपी ख़बरों के मुताबिक, खुद द्विवेदी पर 2019 में गैंगरेप का आरोप लगा है. द्विवेदी 2016 में तब सुर्खियों में छाए थे जब AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भारत माता की जय कहने से इनकां कर दिया था और द्विवेदी ने उनकी जीभ काटकर लाने पर एक करोड़ रूपए का इनाम रखा था.

जब हमने डॉ. द्विवेदी का फैमिली बैकग्राउंड खंगाला तो हमें इस बात के पुख्ता सबूत मिले की द्विवेदी हाथरस गैंग रेप के आरोपी संदिंप के पिता नहीं है. हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीरें झूठी साबित हुई.

हाथरस गैंगरेप: ब्राह्मणों-ठाकुरों के 12 गावों ने आरोपियों के साथ खड़ा होने का लिया फैसला! अलग-थलग पड़े दलित

हाथरस मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसपी-डीएसपी समेत 5 सस्पेंड, नार्को टेस्ट के आदेश

हाथरस घटना पर योगी बोले- ऐसा दंड देंगे जो उदाहरण होगा, पढ़ें

राहुल के हाथरस जाने की जिद्द पर बोले यूपी के मंत्री, यह सब फ़ोटो सेशन, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *