कल से इन कोविड नियमों के साथ खुलेंगे दिल्ली के स्कूल, जानना है जरूरी

दिल्ली सरकार ने 1 सितंबर से स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए दिशा निर्देश जारी कर अनुमति दे दी है। इसके अनुसार 9वीं से ऊपर तक की कक्षाओं और कॉलेजों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए खोला जाएगा। हालांकि 8वीं तक के स्कूलों को अभी बंद रहेंगे। कोविड के नियमों के पालनानुसार ये दिशा निर्देश जारी किए गए हैं:-

कक्षा में बैठने की अधिकतम क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत तक बच्चे ही एक बार में कक्षाएं ले सकेंगे,

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए हर वर्ग का अलग-अलग टाइम फॉर्मूला होगा, सुबह और शाम की पाली के स्कूलों में दो पालियों के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर होगा,

बच्चों अपना खाना, किताबें और अन्य स्टेशनरी का सामान एक-दूसरे के साथ साझा न कर सकेंगे,

लंच ब्रेक को अलग-अलग समय पर खुले क्षेत्र में रखने की सलाह दी गई है ताकि एक बार में ज्यादा भीड़ जमा न हो,

डीडीएमए ने वैकल्पिक बैठने की व्यवस्था की सलाह दी है,

बच्चों को स्कूल जाने के लिए माता-पिता की मंजूरी आवश्यक है, ऐसे में डीडीएमए ने कहा है कि अगर कोई अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल नहीं भेजना चाहता है तो उसे ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा,

कंटेनमेंट जोन में रहने वाले स्टाफ सदस्यों या छात्रों को स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी,

स्कूल परिसर में क्वारंटाइन रूम बनाना अनिवार्य है, जहां जरूरत पड़ने पर कोई भी बच्चा या स्टाफ सदस्य आराम कर सके,

स्कूल प्रमुखों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि स्कूल में आने वाले सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का टीकाकरण किया जाए,

जिन स्कूलों में टीकाकरण और राशन वितरण किया जा रहा है, वहां शैक्षणिक गतिविधि क्षेत्र अलग होंगे जिसके लिए अलग से एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएंगे और सिविल डिफेंस स्टाफ की तैनाती की जाएगी,

स्कूलों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि स्कूल के सामान्य क्षेत्र की नियमित रूप से सफाई की जा रही है। शौचालय में साबुन और पानी उपलब्ध होना चाहिए। साथ ही स्कूल परिसर में थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर और मास्क आदि की उपलब्धता अनिवार्य होगी,

स्कूल के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर के माध्यम से तापमान जांच अनिवार्य होगी और बच्चों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों के लिए भी मास्क पहनना आवश्यक होगा। छात्रों को स्कूल में प्रवेश करने से पहले अपने हाथों को साफ करना होगा,

स्कूल प्रमुखों को एसएमसी सदस्यों के साथ बैठक की व्यवस्था करके यह सुनिश्चित करना होगा कि कोविड प्रोटोकॉल योजना का पालन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *