इंडियन प्रीमियर लीग में आज राजस्थान रॉयल्स जब अपना पहला मैच खेलने उतरेगी तो उसके प्लेइंग इलेवन के तय खिलाड़ी टीम से बाहर रहेंगे। जोस बटलर क्वारंटीन की वजह से पहले मैच से बाहर हैं तो बेन स्टोक्स पहले चरण का कोई मैच नहीं खेलेंगे। खुद कप्तान स्टीव स्मिथ का सिर पर लगी चोट के कारण खेलना संदिग्ध है, लिहाजा ऐसे में मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से पार पाना कठिन लगा रहा है, जो अपना पहला मैच शानदार अंदाज से जीतकर आई है।
पहले मैच में शानदार प्रदर्शन से चेन्नई के हौसले बुलंद है। सैम करन ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करके ड्वेन ब्रावो की कमी नहीं खलने दी जो चोट के कारण कुछ और मैचों में बाहर रहेंगे। अंबाती रायुडू और फाफ डु प्लेसी ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। आईपीएल के सफल गेंदबाज पीयूष चावला ने उन्हें खरीदने के टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित कर दिखाया। अगर अगले मैच में दीपक चाहर नहीं खेल पाते हैं तो उनका विकल्प शार्दुल ठाकुर होंगे।
दोनों टीम इस प्रकार है
राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशेन थॉमस, एंड्रयू टाई, डेविड मिलर, टॉम करन, अनिरूद्ध जोशी, श्रेयस गोपाल, रियान पराग, वरूण आरोन, शशांक सिंह, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडेय।
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसी, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिचेल सैंटनेर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साइ किशोर, रूतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।
यह भी पढ़ें जानिये कब आएगा आईपीएल का शेड्यूल, बीसीसीआई चेयरमैन गांगुली ने दी ये ख़ास जानकारी
यह भी पढ़ें आईपीएल से ठीक पहले हरभजन के ट्वीट से क्रिकेट जगत में मची खलबली, जानें क्या कहा
यह भी पढ़ें ड्रीम 11 को मिली आईपीएल 2020 की स्पॉन्सरशिप
