अशोक पंडित ने ट्वीट कर कहा- चले जाओ अफगानिस्तान

अक्सर भड़कीले ट्वीट करने और उन्हें लेकर सुर्खियों में रहने वाले निर्माता अशोक पंडित ने अफगानिस्तान के ऊपर तालिबान के कब्जे पर ट्वीट करते हुए प्रतिक्रिया लिखी है और इससे हिंदुस्तान को मुसलमानों के लिए असुरक्षित देश बताने वाले लोगों की ओर साधा है।

अपने ट्वीट में अशोक पंडित ने लिखा “6 बीएचके बंगला, 5 बाथरूम, 1 गार्डन और 1 ओपन टेरेस

टोटल कवर्ड एरिया 3200 स्क्वायर फीट

यार्ड्स अवेलेबल फॉर सेल एट ₹50,000 ओनली ऑल इंक्लूसिव.

लोकेशन- नॉर्थन काबुल

ओन्ली फॉर इंडियंस हु फिल्स इनसिक्योर इन इंडिया “

अंतिम में उन्होंने #अफगानिस्तान बर्निंग लिखा ।

इसके अलावा अफगानिस्तान के मुद्दे पर वह अभिनेत्री स्वरा भास्कर से भी भिड़ते नजर आए। दरअसल स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए तालिबानी आतंकियों की तुलना हिंदुत्व से करते हुए लिखा कि,”हम हिंदुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं.

हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और और फिर हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं.

हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य उत्पीड़ित की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।” उनके इसी ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी स्वरा के ट्वीट पर निशाना साधते हुए एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि “मैडम घुमा घुमा के बात मत कीजिए। सीधा-सीधा बोलिए ना कि तालिबान का धर्म आतंकवाद है।

यह वीडियो देखकर कैसा महसूस हो रहा है? हिंदुत्व के बारे में आपके मुंह से कुछ अच्छा नहीं लगता।” इसके साथ एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि “मोहतरमा अगर हिंदू की तरह होता तो आप जैसे लोग ट्वीट करने के लायक नहीं रहते। शुक्र मनाइए कि आपकी बातें झूठी हैं।” इसके साथ निर्माता ने #अरेस्टस्वराभास्कर भी लिखा।

Read More

  1. उत्तरप्रदेश- अब अल्पसंख्यकों को लुभाने में जुटी भाजपा
  2. एनएचएआई के परियोजना निदेशक को थप्पड़ मारने संबंधी बयान सपा विधायक पर पड़ा भारी
  3. डीएसपी के मैसेज से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जानें किस राज्य में हुआ बवाल
  4. ब्राह्मणों की योगी से नाराजगी, इसके बावजूद वोट बीजेपी को देने की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *