फ्रांस के बाद सऊदी अरब में फ्रांस दूतावास पर आतंकी हमला, प्रधानमंत्री मोदी ने की कड़ी निंदा, कहा भारत फ्रांस के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. साथ ही इस हमले में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की है. साथ ही उन्होंने कहा  है की आतंकवाद की लड़ाई में भारत फ्रांस के साथ खड़ा है.

फ्रांस के नीस में चर्च में हुए आतंकवादी हमले में 3 लोग मारे गए है और कुछ अन्य घायल हो गए है. इस हमले में आतंकवादी ने चाक़ू से महिला का सर शरीर से अलग कर दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा “मैं हाल ही में फ्रांस में हुए आतंकवादी घटनाओं की निंदा करता हूँ जिसमें आज नीस में चर्च में हुए आतंकवादी हमला भी शामिल है. मैं मारे गए लोगों के परिवार के प्रति दिल से संवेदनाये व्यक्त करता हूँ. आतंकवाद के साथ लड़ाई में भारत फ्रांस के साथ खड़ा है.”

वहीँ अब फ्रांस के बाद सऊदी अरब से फ्रांस के दूतावास पर आतंकी हमले की खबर आयी है. इस हमले में दूतावास का गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. उसपर तेज़धार हथियार से वार किया गया. गार्ड को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हमलावर को गिरफ्तार क्र लिया गया है. रियाद में फ्रांस के दूतावास ने जानकारी दी है.

आपको बतादें की पिछले कुछ समय से फ्रांस ने कट्टरपंथ के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है. वह कट्टरपंथियों के विरुद्ध देश में कड़ी कार्यवाही कर रहा है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी हाल में मुस्लिम कट्टरपंथ के खिलाफ बयान दिया था जिसका मुस्लिम देशों में भारी विरोध हो रहा है.

पिछले 2 महीनों में फ्रांस में यह तीसरा आतंकवादी हमला है. कुछ दिनों पहले भी एक आतंकवादी हमले में स्कूल टीचर को इसलिए मार दिया था क्यूंकि वह अभिव्यक्ति की आज़ादी का समर्थन करते हुए मोहम्मद पैगम्बर का कार्टून दिखा रहा था.

फ्रांस की पत्रिका शार्ली आब्दो ने फिर छापा पैगम्बर मोहम्मद का विवादित कार्टून, राष्ट्रपति बोले- प्रेस की आज़ादी…

क्या भारत मे भी बन रहे हैं फ्रांस जैसे हालात, पढ़ें

राजनीतिक बवाल के बीच फ्रांस में इन्होंने उड़ाया राफेल, देखी खूबियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *