केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के ट्विटर अकाउंट लॉक होने की यह बताई गई वजह

25 जून 2021 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट 1 घंटे के लिए लॉक कर दिया गया था। इसकी वजह में रविशंकर प्रसाद द्वारा अमेरिकी कॉपीराइट का उल्लंघन बताया गया। हालांकि 1 घंटे बाद उनका अकाउंट वापस अनलॉक कर दिया गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही दी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए यह कहा कि अब साफ पता चल रहा है कि ट्विटर इंटरमीडियरी गाइडलाइंस को पालन करना से मना क्यों कर रहा है, क्योंकि इसके पालन के बाद ट्विटर अपने मनमानी तरीके से किसी भी यूजर का अकाउंट इस तरह लॉक नहीं कर पाएगा। बता दें कि नए आईटी नियमों को लेकर के पिछले कुछ समय से ट्विटर और भारत सरकार में विवाद चल रहे हैं।

इसे लेकर 23 और 24 जून को न्यूज़ चैनल्स में दिए गए कुछ इंटरव्यूज में रविशंकर प्रसाद ये कहते हैं कि मुद्दा ना तो भारत सरकार और ट्विटर और ना ही भाजपा और ट्विटर के बीच का है बल्कि यह मुद्दा सीधे ट्विटर और इसके यूजर्स से जुड़ा हुआ है। इससे यूजर्स को सोशल मीडिया पर हो रहे दुरुपयोग को रोकने के लिए एक फोरम मिलेगा।

अकाउंट अनलॉक करने के बाद बकायदा ट्विटर ने मैसेज भेजकर यह बताया कि उनका अकाउंट इसलिए लॉक किया गया था क्योंकि अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के तहत यूज़र ने उनकी पोस्ट पर नोटिस दिया है। इस कानून के तहत कॉपीराइट ऑनर ट्विटर को सूचना दे सकता है कि यूज़र ने कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया है।

वैध नोटिस मिलने ट्विटर उस पोस्ट को हटा सकता है। यूजर द्वारा बार-बार ऐसा किए जाने पर अकाउंट सस्पेंड किया जा सकता है। अकाउंट को अनलॉक करने के लिए ट्विटर की पॉलिसी का रिव्यू करें। ट्विटर ने ऐसे और भी नोटिस मिलने पर उनके अकाउंट को ब्लॉक कर देने की बात कही है।

अब यह बता दें कि लुमेन डेटाबेस, एक स्वतंत्र परियोजना, से मिली जानकारी के मुताबिक म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान के एक गीत ‘मां तुझे सलाम’ और सोनी म्यूजिक के कॉपीराइट को लेकर रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक 1971 के युद्ध की वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना को श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक वीडियो डाला था जिसके बैकग्राउंड में गीत मां तुझे सलाम बज रहा था। इस गाने का कॉपीराइट सोनी म्यूजिक के पास है जिसे लेकर कंपनी ने इसके कॉपीराइट पर दावा किया और ट्विटर ने इस पोस्ट को कॉपीराइट के उल्लंघन के मामले में देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *