जम्मू- ड्रोन से हुआ हमला, पाकिस्तान से महज 14 किमी की दूरी और ढेर सारे सवाल

जम्मू एयर फोर्स स्टेशन के उच्च तकनीकी सुरक्षा क्षेत्र में करीब 5 मिनट के अंतराल में हुए दो धमाकों से
हड़कंप मच गया। इसमें किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। भारतीय वायु सेना ने अपने
ऑफिशल टि्वटर हैंडल से ट्वीट करके बताया कि “जम्मू एयर फोर्स स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार
की सुबह 2:00 कम क्षमता वाले धमाके हुए। इनमें से एक धमाके की वजह से बिल्डिंग के छत को क्षति
पहुंची वहीं दूसरा धमाका खुले क्षेत्र में हुआ। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सिविल
एजेंसियों के साथ जांच चल रही है।”

पहला धमाका रविवार की सुबह तड़के 1:37 इसमें और दूसरा 1:42 में हुआ। सुरक्षा बलों ने कुछ ही मिनटों
में इलाके की घेराबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ता वहां के लिए रवाना हुई। दोनों विस्फोटों के कारणों
का पता लगाने के लिए मौके पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और फोरेंसिक जांच की टीम पहुंची। साथ ही
वायुसेना स्टेशन के बाहर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू की गई है जिसमें हर एंगल से जांच की जा
रही है।

बता दें कि इसमें आतंकी एंगल की बात होने से भी इंकार नहीं किया गया है। एनआईए और
एनएसजी की टीमें जल्द है विस्फोट स्थल का दौरा करेंगी। सुरक्षा एजेंसी ब्लास्ट के लिए ड्रोन का
इस्तेमाल किए जाने पर भी तलाश कर रही है। वायु सेना के स्टेशन से बॉर्डर करीब 14 किलोमीटर दूर है
और इससे पहले भी करीब 12 किलोमीटर तक के भारतीय क्षेत्र में हथियार पहुंचाने के लिए ड्रोन का
इस्तेमाल किया जा चुका है। साथ ही एक अलग घटना में जम्मू पुलिस ने त्रिकुटा नगर थाने के वेव मॉल
के पास से रविवार को एक संदिग्ध की 5 किलोग्राम आईईडी के साथ गिरफ्तारी की है । हालांकि अभी
तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह संदिग्ध इस ब्लास्ट केस से जुड़ा है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *