तेजस्वी का महंगाई को लेकर बीजेपी पर वार, कहा- पहले डायन थी अब भौजाई है

बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार का आज अंतिम दिन है। इसके साथ ही बिहार में चुनावी शोर समाप्त हो जाएगा। तीसरे चरण के लिए शनिवार 7 नवम्बर को मतदान होना है। इससे पहले आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी दलों के स्टार प्रचारकों ने जमकर रैलियों को संबोधित किया और अपनी उपलब्धियां, वादे और दूसरों को नाकामियां गिनाईं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर निशाना साध।

सहरसा में एक रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ,’प्याज का दाम सेंचुरी और आलू का दाम हाफ सेंचुरी मार दिया है। यही भाजपा के लोग प्याज की माला पहनकर घूमा करते थे और गाना गाते थे ‘महंगाई डायन खाए जात है।’ अब जब प्याज का दाम 100 रु. किलो हो गया है इन्हें महंगाई डायन नहीं भौजाई नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *