तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को दी इतिहास की दुहाई

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि “सारे अहंकार और मतभेद भुलाकर सभी विपक्षी दलों को साथ आना चाहिए। भाजपा से मुकाबले के लिए ऐसा जरूरी है और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

विपक्ष के खड़े होने के लिए मुद्दों की कमी नहीं है और उनका तानाबाना असल मुद्दों के आसपास बुना होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में होने वाले विपक्षी दलों की गठबंधन के लिए कांग्रेस को आधार बनाना होगा।

तेजस्वी ने कहा कि ममता बनर्जी,अखिलेश यादव और शरद पवार जैसे नेता देश की हालात के लिए चिंतित रहते हैं और समय-समय पर अपनी बात भी रखते हैं। ऐसे में जरूरत है कि वह एक साथ आकर राज्यों का समय-समय पर दौरा करें।

“हमें लोगों तक लगातार पहुंच बनाने की जरूरत है। हम केवल बिहार तक सीमित है, कोई और केवल बंगाल तक सीमित है, तो वहीं कोई और केवल महाराष्ट्र तक सीमित है। हमें जरूरत है कि हम साथ आकर हर राज्य में दौरा करें। हमें लोगों को बताना होगा कि यह मुद्दे हैं, यह काम है जो आप से भाजपा ने वादा में दिखाया लेकिन पूरा नहीं किया।” तेजस्वी ने कहा।

कांग्रेस को आधार बनाने के बात पर उन्होंने कहा कि “यह पार्टी भाजपा के खिलाफ 200 सीटों पर खड़ी है,जो एक राष्ट्रीय पार्टी होने के साथ मजबूत नींव भी रखती है। क्या होना चाहिए यह मैंने बता दिया है। मैं किसी पर दबाव नहीं बना सकता, किसी के साथ जबरदस्ती नहीं कर सकता। जिसे चाहे अपनी मर्जी से साथ आ सकता है, जो नहीं चाहे वह नहीं आए।

लेकिन जब भविष्य में इतिहास को देखा जाएगा तो लोग इसके लिए माफ नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए तेजस्वी ने भाजपा और संघ का एक ही मुद्दा बताया- हिंदू राष्ट्र बनाना। “उनकी तकनीक है भेदभाव करके वोट बटोरना।

लेकिन हमारा मुद्दा किसानों, मजदूरों और अर्थव्यवस्था से जुड़ा होगा।” उन्होंन यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल हिंदू कट्टर होते हैं और मुस्लिम नहीं। दोनों कट्टर हो सकते हैं।

Read More

  1. उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नीति 2021 का ड्राफ्ट हुआ तैयार
  2. प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे वाराणसी का दौरा, ये सब देंगे सौगात
  3. अभिनेता आमिर खान के ऊपर भाजपा सांसद के बिगड़े बोल
  4. पर्यटन में आई तेज़ी के बीच गृह मंत्रालय ने कोरोना की लहर से किया सावधान
  5. बिहार में कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा पर लगा रही है दांव
  6. फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ जारी

4 thoughts on “तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को दी इतिहास की दुहाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *