तेजस्वी-नीतीश कल दिखे साथ, आज हो रही बहस की बात, तेजस्वी बोले-

बिहार में चुनावी जंग जारी है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के शब्दबाण जमकर चलाये जा रहे हैं। एनडीए की तरफ से जहां नेताओं की पूरी फौज मैदान में है वहीं तेजस्वी महागठबंधन की तरफ से अकेले ही मोर्चे पर डंटे नजर आते हैं।

इसी क्रम में कल जहां रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म में नीतीश-तेजस्वी साथ दिखे और हल्के-फुल्के अंदाज़ में नजर आए वहीं आज सुबह दोनो के बीच फिर तीखी जुबानी जंग देखने को मिली।

तेजस्वी ने आज एक ट्वीट के माध्यम से नीतीश पर तीखा  हमला बोलते हुए कहा,’आदरणीय नीतीश जी अपनी किसी एक उपलब्धि पर हमसे खुली बहस करे। लोकतंत्र की जननी बिहार से चीफ मिनिस्ट्रियल डिबेट की परंपरा शुरू होनी चाहिए।

जनता को डिबेट सुन ऐसा सीएम चुनना चाहिए जो ऊर्जावान, वैज्ञानिक व तार्किक सोच, नई नीति और नई दिशा के साथ नया बिहार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो।’

समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में तेजस्वी ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा,’नी​तीश कुमार जी मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं। नीतीश कुमार 15 साल शासन करने के बाद कह रहे हैं कि नौकरी देने का पैसा कहां से आएगा? उनको बताना चाहिए कि जो 60 घोटाले इन लोगों ने किए हैं वो लगभग 30,000 करोड़ बिहार के बजट का पैसा है, वो कहां गया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *