नए लुक में नजर आए राहुल गांधी, 170 दिन बाद ट्रिम कराई दाढ़ी-मूंछ, देखें तस्वीरें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। यहां वो लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल में आज स्पीच देंगे। इससे पहले राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है।

तस्वीर में राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। फोटो में राहुल टाई-कोट पहने दिख रहे हैं।

राहुल गांधी का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि 7 सितंबर 2022 से राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इस दौरान राहुल ने अपनी दाढ़ी बढ़ाई थी।

राहुल के दाढ़ी वाले लुक को देखकर लोगों ने उन्हें साधू-संत बताया था। मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा 135 दिनों के बाद समाप्‍त हुई।

यह यात्रा 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में संपन्न हुई। 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा देशभर के विभिन्न राज्यों के 75 जिलों से होकर गुजरी।

बता दें कि राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में रॉल विंची के नाम से पढ़ाई की थी। राहुल गांधी इससे पहले मई 2022 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे।

राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने स्पीच पर 16 फरवरी को एक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि मैं स्पीच देने के पूरी तरह तैयार हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *