प्रधानमंत्री ने एनएसजी के स्‍थापना दिवस पर उनके कार्मिकों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर एनएसजी ब्लैक कैट कार्मिकों और उनके परिजनों को बधाई दी है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ” एनएसजी के स्थापना दिवस पर एनएसजी ब्लैक कैट कार्मिकों और उनके परिजनों को बधाईयां। भारत के सुरक्षा तंत्र में एनएसजी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह अत्यंत साहस और व्यावसायिकता के साथ जुड़ा हुआ है। भारत को सुरक्षित और संरक्षित रखने में एनएसजी के प्रयासों पर देश को गर्व है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *