पहले चरण में कटोरिया से 8 तो बाँका से 28 आजमाएंगे किस्मत, 71 सीटों पर 1057 प्रत्याशी

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर बीत चुकी है। कल आवेदनों की जांच भी पूरी कर ली गई है। इस चरण में 71 सीटों के लिए मतदान होना है।

चुनाव आयोग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इन 71 सीटों के लिए कुल 1057 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। 2015 में इन्ही सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन का कुल आंकड़ा 897 का था। इनमे से 411 उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया है।


विधानसभा चुनावों के पहले चरण में सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशियों ने टिकरी विधानसभा सीट से नामांकन किया है। इसके बाद गुरुआ और पालीगंज सीट पर 29-29 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। इसके बाद बाँका, आरा, तारापुर और अतरी सीट से हर सीट पर 28 उम्मीदवार किस्मत आजमाने उतरे हैं।

सबसे कम उम्मीदवार बाँका जिले की कटोरिया सुरक्षित सीट पर हैं। यहां उम्मीदवारों की कुल संख्या 8 है। खास बात यह है कि पालीगंज में 29 में से 17 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। 
जानकारी के मुताबिक इनमे से कुछ आवेदन रद्द भी किये गए हैं।

हालांकि अभी तक वजह और नामों का स्पष्ट पता नही चल सका है। इस बीच नामांकन रद्द होने की वजह से कई जगह से हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप की भी खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *