अलीगढ़- बस पलटने से 3 की मौत 2 दर्जन घायल

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र में आज एक बस पलटने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक कल्पना ट्रेवल्स की यह बस 45 यात्रियों को लेकर कानपुर से दिल्ली जा रही थी। अलीगढ़ के सर्किल ऑफिसर परशुराम सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बस पलटने से तीन लोगों की मौत और 20-25 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

यात्रियों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव देवाका के निकट बस का पिछला टायर अचानक तेज आवाज के साथ  फट गया। टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पलट गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और दो दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल, सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *